क्या बिल्ली का रास्ता काटना है अपशगुन ?? क्या है वास्तविक कारण…

3

दोस्तों हम सब अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में कई पुराने किस्से, मान्यताओं या परम्पराओं के बारे में सुनते हैं और बिना कोई सवाल किये उसे मान भी लेते हैं। लेकिन कभी-२ मन में उनसे जुड़े कुछ सवाल रह जाते हैं।

ऐसी ही एक मान्यता बिल्ली के रास्ता काटने पर है, कि;
बिल्ली ने रास्ता काट लिया, अब इस रोड से जाने पर अपशगुन होगा।“

मतलब बिल्ली या काली बिल्ली के रास्ता काटने को सीधे किसी होने वाले अपशगुन से जोड़ा गया है। ऐसी मान्यता है की बिल्ली के रास्ता काट लेने पर अगर आप ने उस काटे हुए रास्ते को पार कर लिया तो आप के साथ भी बहुत बुरा होगा या आप का बनता काम बिगड़ जाएगा।

लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? क्या हमारे पूर्वजों ने सिर्फ अंधविश्वास में आकर के ये मान्यता बनायी थी? आइये thinkingpad प्लेटफार्म पर हम जानते है वर्षों इस पुरानी मान्यता का वैज्ञानिक तर्क।

नहीं मित्रों ऐसा बिलकुल नहीं है, हमारे पूर्वज अंधविश्वासी बिल्कुल भी नहीं थे, कमी केवल हमारी समझ और नज़रिये की है।

वैज्ञानिक तर्क :

 हमारे पूर्वजों ने एक तर्क दिया कि अगर हम रास्ते से जा रहे है और काली बिल्ली या कोई भी बिल्ली आपका का रास्ता काट ले तो वहाँ से जाना उचित नही है।

दरअसल जब पूर्वजों ने हमें ये बात सिखायी थी, उस समय सड़के और रास्ते जंगल, घने  पेड़ों, एवं झाड़ियों से होकर बनाए जाते थे। साथ ही साथ ये जंगल झाड़ियाँ में जंगली जीव जन्तु रहा करते थे जिसमें शेर बाघ एवं अन्य जंगली जानवर भी रहते हैं। और बिल्ली इनके लिए काफ़ी आसन शिकार होती है और अपनी चमकती आँखो के कारण ये आसानी से जंगलो में दिख ज़ाया करती थी ।

इसलिए सुरक्षा कारणों से हमारे बुजुर्ग बिल्ली के रास्ता काटे जाने वाले तरफ़ से हमेशा मना करते थे जिससे कि उन जंगली जनवरो से हमारा बचाव हो सके।

तो क्या आप अब भी बिल्ली के रास्ता काटने पर रुकेंगे या अपना रास्ता बदल देंगे ऐसा अब आप सोचे?

हमारी कोशिश आपको कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर जरूर बातएं और हमारा मनोबल बढ़ाएं, ताकि हम आपके लिए ऐसी ही और भी रोचक जानकारियां ले आते रहें।

धन्यवाद,
थिंकिंग पैड टीम

*Note: Image Courtesy: Google Search (Image may subject to copyright).

3 Comments

    • ऐसा कुछ नहीं होता , ये पुराने समय में जंगली जानवर से बचने का तरीक़ा है

  1. Oh my goodness! an incredible article dude. Thanks Nonetheless I am experiencing concern with ur rss . Don’t know why Unable to subscribe to it. Is there anyone getting similar rss drawback? Anyone who knows kindly respond. Thnkx

Reply To Indianmen Cancel Reply