तांबे के बर्तन में पानी पीना: सेहत के लिए अमूल्य वरदान

1

अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर किसी के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। आयुर्वेद में माना जाता है कि तांबे के बर्तन में (copper vessels) रखा पानी शरीर को अतिरिक्त लाभ पहुंचाता है।

पहले लोग खाने-पीने के लिए तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब तांबे के बर्तनों की जगह स्टील एवं कांच जैसी अन्य चीजों ने ले ली है।

तांबे के बर्तन में पानी पीने से थायराइड की समस्या, मोटापा, जोड़ों का दर्द, कब्ज और तनाव के कारण होने वाले सिरदर्द जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। तांबे के बर्तन से पानी पीने से कई और स्वास्थ्य लाभ होते हैं और यह कई बीमारियों को रोकने में मदद कर सकता है।

दोस्तों तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। आज Thinkingpad प्लेटफार्म के माध्यम से हम आपको तांबे के बर्तन में पानी पीने के वैज्ञानिक तथ्य और इससे होने वाले लाभ बताएँगे। और वैज्ञानिक कारणों को समझते हुए हम तांबे के बर्तन में पानी पीने की इस छोटी सी आदत को अपना कर हम अपने आप को निरोगी और स्वस्थ बना सकते हैं।

थायराइड में लाभकारी: तांबे के बर्तन का पानी पीने से थायराइड को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति थायराइड से पीड़ित है तो उसे नियमित रूप से तांबे के बर्तन में पानी पीना चाहिए।

हमेशा जवान दिखें: तांबे के बर्तन में पानी पीने से आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है। इससे त्वचा का ढीलापन दूर होता है और झुर्रियां नहीं पड़तीं। नतीजतन, हमारी त्वचा हमेशा चमकदार, स्वस्थ और जवान रहती है।

जोड़ों के दर्द और गठिया में लाभकारी: तांबे के बर्तन में रखा पानी शरीर में गठिया, जोड़ों के दर्द या शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन से राहत मिलती है, क्योकि तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं इसलिए ऐसी समस्याओं से पीड़ित लोगों को तांबे के बर्तन से पानी पीना चाहिए।

त्वचा को स्वस्थ रखने में लाभकारी: तांबे के बर्तन में लगातार पानी पीने से त्वचा चमकदार होती है और इसकी प्राकृतिक चमक और स्वास्थ्य बरकरार रहता है।

दिल को स्वस्थ रखने में लाभकारी: तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से रक्त संचार ठीक रहता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है, जो आपके दिल के लिए बहुत अच्छा है। इसलिए रोज रात को तांबे के बर्तन में पानी भरें और सुबह उसे पी लें।

खून की कमी एवं खून से जुड़ी समस्याओं में लाभकारी: हमारे शरीर के लिए तांबा बहुत आवश्यक है क्योंकि यह हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है। जिससे शरीर को खून की कमी नहीं होती और खून से जुड़ी सभी बीमारियां दूर होती हैं।

कैंसर में लाभदायक: तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीना वात, पित्त और कफ को दूर करता है. इसमें एंटीआक्सीडेंट तत्व भी हैं जो शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाते हैं। इसलिए कैंसर से पीड़ित व्यक्तियों के लिए तांबे में रखा पानी पीना काफी लाभदायक होता है।

हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने में सहायक: तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट होते हैं साथ ही दस्त, डायरिया और पीलिया के कीटाणु को भी नष्ट करता है।

वजन कम करने में सहायक:  तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने या खाना खाने से वजन काम हो सकता है, क्यूंकी  इसमें ऐसे तत्व पाएं जाते है, जो कि मेटाबॉलिज्म को बढ़ा देते हैं। जिसके कारण फैट आसानी से बर्न हो जाता हैं। और शरीर से कमजोरी भी दूर होती है।

पाचन क्रिया ठीक रखने में सहायक: नियमित रूप से तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से पाचन ठीक बना रहता है। गैस और एसिडिटी जैसी पेट से संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं।

इंफेक्शन से बचाने में सहायक: तांबे में भरपूर मात्रा में ऐसे तत्व पाएं जाते है। जो कि आपको फंगस, इंफेक्शन से बचाते हैं। हर मौसम में तांबे के बर्तन में रखे पानी का सेवन करके आप होने वाले संक्रमण से आप बच सकते हैं। जिससे आपको घाव या किसी भी तरह की बीमारी नहीं होती हैं।

माइंड को करें तेज : अगर प्रेग्नेंसी के समय ताम्बे के बर्तन में खाना रखकर पानी या खाने का सेवन किया जाए, तो होने वाले बच्चे के दिमाग में अच्छा असर पडता हैं। इसके साथ ही उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ही मजबूत बनती हैं।

कॉपर की कमी: आयुर्वेद में भी ताम्बे के बर्तन को काफी उपयोगी और लाभकारी माना गया है क्योकि तांबे (कॉपर) के पात्र में पानी पीने से शरीर में कॉपर की कमी दूर होती है और इसका ये गुण बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से भी सुरक्षा देता है।

हमारा उद्देश्य ‘thinkingpad.in‘ के माध्यम से साझा की गई जानकारी सिर्फ सामान्य सूचना प्रदान करना है और इसे किसी चिकित्सकीय सलाह की विकल्प के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। किसी भी व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्या के लिए उचित निदान तथा इलाज के लिए कृपया अपने चिकित्सक से परामर्श प्राप्त करें।

1 Comment

  1. There are actually quite a lot of details like that to take into consideration. That may be a great level to deliver up. I offer the thoughts above as normal inspiration however clearly there are questions just like the one you deliver up the place an important factor shall be working in honest good faith. I don?t know if best practices have emerged round things like that, however I am positive that your job is clearly recognized as a good game. Both boys and girls really feel the impact of just a second’s pleasure, for the rest of their lives.

Reply To tlover tonet Cancel Reply